अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 8 की मौत
अल्मोड़ा।
उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले में मारचुला के पास एक बस खाई में गिर गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 घायल हो गए। id="toptextpromo">पुलिस
अधीक्षक कृष्ण कुमार वी. के. ने बताया कि दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया कि अल्मोड़ा के शल्ट विधानसभा क्षेत्र में मारचुला के पास रविवार की शाम 6.30 बजे बस खाई में जा गिरी जिससे यह दुर्घटना हुई। सूत्रों के मुताबिक बस में 20 लोग सवार थे।











Click it and Unblock the Notifications