असम: मुठभेड़ में उल्फा के 2 आतंकी ढेर

पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी से लगभग 120 किलोमीटर दूर भालुकदूबी के निकट जंगली क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "उल्फा के दोनों आतंकवादियों के इलाके में छुपे होने का सुराग मिलने पर पुलिस और सेना के कमांडो ने घेराबंदी शुरू कर दी। घंटा भर चली मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी 30 जुलाई को सीआरपीएफ की एक बस पर हुए हमले में शामिल थे। इस हादसे में छह सैनिक शहीद हो गए थे जबकि 40 लोग घायल हो गए थे।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन उनकी साजिश विफल हो गई। दोनों के पास से पिस्तौल, बम और विस्फोटक बरामद किए गए।












Click it and Unblock the Notifications