स्वतंत्रता दिवस पर खुला होटल ताज का पैलेस विंग
मुंबई। मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के लगभग 21 महीने बाद ताज महल पैलेस के पैलेस विंग को रविवार - 15 अगस्त के मौके पर फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया। ताज ने अपने इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत के लिए स्वतंत्रता दिवस का मौका चुना। अत्याधुनिक मल्टीमीडिया प्रणालियों से लैस और एक आपातकालीन निकास मार्ग सहित होटल के इस विंग की शान-ओ-शौकत और सुविधाएं बढ़ गई हैं।
पढ़ें - मुंबई आतंकी हमले की खबरें
पैलेस विंग में आने वाले लोग 'पैलेस बटलर सर्विस' का अनुभव करेंगे। होटल ने वहां लोगों के स्वागत के लिए अपना स्टाफ तैनात कर रखा है जो वहां आने वाले लोगों का भरपूर गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत करेगा। उल्लेखनीय है कि मुंबई में हुए आतंकी हमले 26/11 के कारण यह विंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे फिर से संवारने में 175 करोड़ रुपये की लागत आई है। मुंबई आतंकी हमले के बाद ये होटल पहली बार खुल रखा है।












Click it and Unblock the Notifications