उत्तर प्रदेश में ईनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर नगर जिले में एसटीएफ ने बिहार के ईनामी अपराधी को सोमवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया जबकि उसके चार साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। कुख्यात अपराधी पर 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। जिले के कटाई भरपुरवा के जंगल में सोमवार को एसटीएफ ने 40 साल के रुदल यादव नामक खूंखार अपराधी को करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराया। यादव के कब्जे से एसटीएफ ने चार रायफल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक यादव के साथ उसके करीब चार साथी और थे जो मुठभेड़ के दौरान फरार होने में सफल हो गए। लेकिन जलेदबाजी में वे अपने हथियार छोड़ गए। उनकी गहन तलाश की जा रही है। मारा गया अपराधी बिहार के बाघा जिले के रहने वाला था। पिछले कई सालों से वह पूर्वाचल में हत्या, लूट व अपहरण की घटनाओं में सक्रिय था।
मारे गए अपराधी पर बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 25 से अधिक हत्या, लूट और अपहरण के आपराधिक मामले दर्ज थे। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यादव पर 50 हजार रुपये का ईनाम और बिहार सरकार की तरफ से 25 हजार का ईनाम घोषित था।












Click it and Unblock the Notifications