फैजाबाद में 4 शव बरामद
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में सोमवार सुबह पटरी के किनारे चार शव बरामद किए गए। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार जिले के रुदौली थाना क्षेत्र में गौरियामऊ रेलवे स्टेशन के समीप लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग के नजदीक चार शव पाए गए हैं। id="toptextpromo">रुदौली
थाना प्रभारी अनिल पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि चारों शव पटरी के किनारे क्षत-विक्षत स्थिति में पड़े थे। उन्होंने कहा कि लाशों की स्थिति देखकर फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इनकी हत्या हुई है या दुर्घटना या फिर ये आत्महत्या का मामला है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मामले
की छानबीन की जा रही है। पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एक मृतक की पतलून पर पटना के दर्जी का स्टीकर लगा है।











Click it and Unblock the Notifications