बिहार के रोहतास किले पर फहराया तिरंगा
पटना।
बिहार के रोहतास जिले के ऐतिहासिक रोहतास किले पर नक्सलियों की धमकी के बावजूद रविवार को लगातार दूसरे वर्ष पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। गौरतलब है कि 30 वर्षो के बाद पुलिस द्वारा वर्ष 2009 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां तिरंगा फहराया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि रोहतास के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यहां झंडा फहराया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सीआरपीएफ, एसटीएफ तथा विशेष सहायक बल (सैप) के जवानों के साथ बड़ी संख्या में पहाड़ी गांव के लोग भी उपस्थित थे। id="toptextpromo">href="/topic/states"
target="_blank">पढ़ें
-
राज्यों
की
खबरें
ग्रामीणों
के अनुसार राष्ट्रीय पर्व के मौके पर यहां तिरंगा फहरते देख उन्हें भी खुशी होती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 25-30 वर्ष के बाद इस किला पर तिरंगा फहराया था। उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी पहली बार पहाड़ पर बसे गांव में ही मतदान केन्द्र बनाया गया था। इसके पूर्व मतदान केन्द्र पहाड़ी के नीचे बनाया जाता था जहां ग्रामीण आकर मतदान करते थे। यह रोहतास किला कैमूर की पहाड़ी पर स्थित है जहां पूर्व में नक्सलियों का वर्चस्व था तथा इसके पहले डकैतों की शरणस्थली मानी जाती थी।











Click it and Unblock the Notifications