पूर्व सांसद पप्पू यादव गुड़गांव में गिरफ्तार

सीबीआई के एक सूत्र ने बताया, "वह शनिवार से गुड़गांव के आर्टेमिस अस्पताल में भर्ती थे। सीबीआई की टीम सोमवार सुबह वहां पहुंची और अस्पताल प्रशासन से मंजूरी लेने के बाद दोपहर करीब तीन बजे उन्हें अस्पताल से बाहर लाया गया।"
अस्पताल से बाहर आते हुए पप्पू यादव ने पत्रकारों से कहा, "मैं आत्मसमर्पण करना चाहता था और मैंने अस्पताल में अपनी मौजूदगी के विषय में बिहार के पुलिस उप महानिरीक्षक को सूचना दी थी। सोमवार को मेरा ऑपरेशन होना था।"
यादव ने कहा, "अब मैं अदालत से ऑपरेशन के लिए इजाजत लूंगा।" यादव के पिता दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि यादव को गुड़गांव की एक अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय ने दो सप्ताह पहले उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications