'एप्पल' की गुप्त सूचनाएं बेचने पर कर्मचारी गिरफ्तार
वाशिंगटन। सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एप्पल के एक वरिष्ठ कर्मचारी को कंपनी की गोपनीय जानकारियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस कर्मचारी ने एप्पल की सूचनाएं 6 एशियाई कंपनियों को बेची हैं। इस मामले में एप्पल के एक अन्य कर्मचारी एंड्रयू आंग को भी आरोपी बनाया गया है।
पढ़ें - बिजनेस की खबरें
स्थानीय समाचार पत्र 'द वाल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार पॉल शिन डेविन नामक यह कर्मचारी एप्पल में एक वैश्विक आपूर्ति प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर काले धन को वैध करने और गैर कानूनी लेनदेन जैसे संगीन आरोप हैं। इन जानकारियों की एवज में डेविन ने पैसे लिए थे। इससे जुड़े सभी लेनदेन उसने अपनी पत्नी के बैंक खाते से किए थे। उसने इस अवैध लेनेदेन में आंग को हिस्सेदार बनाया था। डेविन जुलाई, 2005 से एप्पल के साथ काम कर रहा था। इस मामले में जांच चल रही है।
एप्पल ने शुक्रवार को डेविन के खिलाफ सान जोस की जिला अदालत में एक मुकदमा भी दायर किया। डेवन को सोमवार को इसी अदालत में पेश किया जाना है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार डेविन ने दक्षिण कोरिया, चीन और सिंगापुर की कुछ कंपनियों को गोपनीय जानकारियां मुहैया कराईं जो एप्पल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications