सरकारी मदद पर निर्भर हैं बेकहम की बहन

बेकहम की बहन लेनी बेकहम पति कोलिन एवरी से तलाक लेने के बाद इन दिनों एसेक्स में रह रही हैं। उन्होंने सरकार से मदद मांगी और अब उन्हें हर सप्ताह 164 पाउंड की मदद मिलती है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार 37 साल की लेनी तीन बच्चों की मां हैं। उनकी जिंदगी में नया शख्स आया है जिसके साथ वह दिनों समय बिता रही हैं। बेकहम की दो बहने हैं।

लेनी जिस घर में रह रही हैं, उसे उनके भाई ने ही तोहफे में दिया है। वर्ष 1998 में लेनी और बेकहम के रिश्तों में दरार आ गई। इसके बावजूद बेकहम अपनी इस बहन की शादी में शरीक हुए थे। बेकहम की पत्नी विक्टोरिया से लेनी के रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। विक्टोरिया उनकी शादी में शरीक नहीं हुई थीं।

एक सूत्र ने बताया, "बेकहम हमेशा से लेनी की मदद करते रहे हैं क्योंकि वह उनकी बहन हैं। परंतु लेनी ने कभी उनसे पैसे नहीं मांगे। डेविड अपनी बहन के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।"

एकबार एक साक्षात्कार में खुद बेकहम ने कहा था, "मेरे पिता ने सिर्फ मुझसे एक बात कही थी। उन्होंने कहा था कि तुम अपनी दोनों बहनों की देखभाल करना। मैं हमेशा ऐसा करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+