'बिन लादेन को पकड़ना अभी भी प्राथमिकता'
वांशिंगटन, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में नाटो नेतृत्व वाले बलों के और अमेरिकी बलों के कमांडर, जनरल डेविड पेट्रियस का कहना है कि ओसामा बिन लादेन को पकड़ना अभी भी अमेरिका की प्राथमिकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पेट्रियस के हवाले से कहा है, "बिन लादेन अभी भी एक हस्ती बना हुआ है और मैं समझता हूं कि उसे पकड़ना या उसे खत्म करना उन सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, जो दुनिया भर में आतंकवाद को कुचलने में लगे हुए हैं।"
पेट्रियस ने कहा कि संभवत: लादेन पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच किसी अति दूरवर्ती पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications