राष्ट्रमंडल खेल : मंत्री समूह ने थीम सांग चुना (लीड-1)

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह (जीओएम) ने रविवार को आयोजन का थीम सांग चुन लिया। इसे 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक किया जाएगा। थीम सांग को आस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने तैयार किया है।

रेड्डी ने निर्माण भवन में आयोजित मंत्री समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "मंत्री समूह ने थीम सांग का चयन कर लिया। ए.आर.रहमान इसे अंतिम रूप से संवारेंगे और इसे 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक कर दिया जाएगा।"

रेड्डी ने एक खास प्रश्न के जवाब में आईएएनएस को बताया, "थीम सांग, उद्घाटन समारोह का अंतिम गीत होगा।"

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के एक अधिकारी ने कहा कि इस गीत को सोमवार को सुबह 9.45 बजे पूर्वावलोकन किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, "मंत्री समूह ने गीत को चुना है। सोमवार को अशोका होटल के बैक्वे ट हाल में सुबह 9.45 बजे गीत का पूर्वावलोकन किया जाएगा।"

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हस्तक्षेप के बाद मंत्री समूह की यह पहली बैठक थी।

रेड्डी ने कहा, "मंत्री समूह ने ए.आर.रहमान द्वारा तैयार किए गए थीम सांग की प्रस्तुति सुनी। हमने श्याम बेनेगल और भारत बाला तथा रहमान के साथ थीम सांग पर चर्चा की और हमने सैद्धांतिक रूप से इसे मंजूरी दे दी।"

रेड्डी ने कहा, "थीम सांग जोश पैदा करता है और उचित संदेश देता है। यह थीम सांग देश के लोगों के लिए 10 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।"

यह पूछे जाने पर कि क्या खेलों की तैयारियों को लेकर कोई चिंता है, रेड्डी ने कहा कि कोई भी चिंता नहीं है।

बैठक में खेल मंत्री एम.एस.गिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और दिल्ली विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग व केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+