बच्चों संग मां ने की आत्महत्या की कोशिश, 3 की मौत
हरलागोरा गांव की निवासी लक्ष्मी देवी (32) ने अपने बच्चों (आठ साल व पांच साल की दो बेटियां व पांच माह का बेटा) के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी।
लक्ष्मी ने स्थानीय मीडिया को बताया, "बच्चों को पालने-पोषने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है। पिछले सात दिनों से बच्चे कुछ भी नहीं खाए थे। जब मेरे बच्चों ने खाना मांगा तो मुझे बहुत पीड़ा हुई और मैंने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।"
ग्रामीणों ने लक्ष्मी देवी को तो बचा लिया, लेकिन बच्चे नहीं बचाए जा सके।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि लक्ष्मी देवी का पति बेरोजगार है और बच्चे पिछले कुछ दिनों से भूखे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications