मैरी कॉम करेंगी विश्व महिला मुक्के बाजी में भारतीय टीम का नेतृत्व

भारतीय मुक्के बाजी संघ ने सोमवार को 10 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

दो बच्चों की मां मैरी कॉम ने दो वर्षो के अंतराल के बाद शानदार वापसी करते हुए 2008 में चीन के निंगबो शहर में अपना चौथा विश्व खिताब जीता था।

2002 में अटलांटा मे अपना पहला 46 किलों वर्गभार में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के बाद अगले दोनों संस्करण पोडाल्स्क (रूस) और टर्की मे उन्होंने अपने खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा की।

सभी 4 विश्व खिताब 46 किलो वर्गभार में जीतने के बाद अब वह 48 किलो लाइट फ्लाईवेट श्रेणी में हिस्सा लेंगी।

27 वर्षीय मैरीकाम पिछले संस्करण की स्वर्ण पदक धारक हैं।

भारत ने 2006 में देश में आयोजित इस प्रतियोगिता में 8 पदक जीता था जिसमें 4 स्वर्ण थे लेकिन 2008 में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित सिर्फ 4 पदक ही जीत पाया था।

इस साल चैम्पियनशिप में लगभग पचास फीसदी वही प्रतिभागी है जिन्होंने 2008 मे हिस्सा लिया था यद्यपि भारवर्ग में कटौती होने के कारण इनकी संख्या 13 से घटाकर 10 कर दी गई है।

इस बार की प्रतियोगिता बेहद कठिन होगी क्योंकि लगभग सभी देश 2012 के लंदन ओलम्पिक खेलो की तैयारियों जुटी हुई है क्योकि उसमें महिला मुक्के बाजी की तीन नई श्रेणियों (51 किलो, 60 किलो और 75 किलो वर्गभार)को शामिल किया गया है। इसी साल नवंबर में चीन के गुआंगझोऊ में आयोजित होने जा रहे एशियाई खेलों में इन्हें पहले ही शामिल किया जा चुका है।

भारतीय टीम 5 सितंबर को दिल्ली से बारबाडोस के लिए रवाना होगी।

भारतीय टीम : एमसी मैरीकॉम (48 किलो), एल. सरिता देवी (51 किलो), प्रियंका चौधरी (54 किलो), पवित्रा (57 किलो), नीतू चहल (60 किलो), कविता गोयट (69 किलो), अस्वथी मोल (75 किलो), लक्ष्मी पाडिया (81 किलो), कविता चहल(81+ किलो)।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+