अमेरिकी रक्षा मंत्री अगले वर्ष पद छोड़ेंगे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि गेट्स ने कहा कि 2011 तक यह पता चल जाएगा कि प्रशासन द्वारा अफगानिस्तान में क्रियान्वित की जा रही रणनीति कारगर है या नहीं। और ऐसा लगता है कि 2011 में किसी समय अफगानिस्तान से हटने का एक उचित मौका होगा।
गेट्स ने फॉरेन पॉलिसी पत्रिका में प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा है, "यह कोई ऐसा काम नहीं है जिसे आप किसी चुनावी वर्ष में पूरा करना चाहें।"
उन्होंने कहा कि जनवरी 2012 तक इंतजार करना एक भूल होगी, क्योंकि उस समय चुनावी वर्ष शुरू हो जाएगा।
गेट्स ने कहा, "कौन जानता है कि चुनाव की स्थिति कैसी होगी। इसलिए मैं सोचता हूं कि अपने पद से मुक्त होने के लिए 2011 में कोई समय ज्यादा अच्छा होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications