राजौरी मुठभेड़ : तलाशी अभियान बंद (लीड-1)
एक अधिकारी ने कहा कि बारिश के कारण तलाशी अभियान बाधित होने के बावजूद सुरक्षा बलों ने पास के पहाड़ी इलाके में आतंकियों के एक अन्य समूह को भी तलाशने की कोशिश की।
राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश जल्ला ने सोमवार की देर शाम संवाददाताओं को बताया, "हमने तीन आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं।"
तीन में से दो आतंकियों की पहचान हो गई है। अधिकारी ने कहा, "ये दोनों आतंकी अबु अली और उजेफा कमर हैं।"
सुरक्षा बलों ने मृत आतंकियों के पास से तीन एके-47 राइफलें, 12 मैग्जीनें, एक सैटेलाइट फोन, दो हथगोले और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस इस बात का पता करने की कोशिश कर रही है कि आतंकियों ने किसका सिम कार्ड इस्तेमाल किया था।
ज्ञात हो कि राजौरी के थन्ना मंडी इलाके में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व मेजर एस. के. महापात्रा कर रहे थे। महापात्रा घायल हो गए थे जबकि एक सैनिक शहीद हो गया था।
इसी इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले और यात्री बस पर गोलीबारी की थी। इसमें दो यात्री मारे गए थे और 17 अन्य घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications