फर्नांडीज मामले में अगली सुनवाई 23 सितंबर को
फर्नाडीज के भाइयों (रिचर्ड और माइकल) ने सोमवार को अदालत में कहा कि फर्नाडीज का इलाज भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के उन्हीं चिकित्सकों द्वारा कराया जाना चाहिए, जहां पहले उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी पत्नी ने यह कहते हुए इस पर आपत्ति की कि मैक्स हास्पीटल में उनका बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है।
मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति वी.के.शैली ने मुद्दों को तय करने के लिए 23 सितंबर की तारीख सुनिश्चित कर दी। इसके पहले अदालत ने गत पांच जुलाई को कहा था कि बीमार नेता का निवास स्थान बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। अदालत ने उनकी देखभाल करने की अनुमति उनकी पत्नी को दी थी।
फर्नाडीज के भाइयों ने फर्नाडीज को अपने साथ रखने की मांग की है। उनका आरोप है कि कबीर उनका ठीक से इलाज नहीं करा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications