पश्चिमी तट पर नया निर्माण करेगा इजरायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को पश्चिमी तट पर विभिन्न बस्तियों में 23 नए भवनों के निर्माण की अनुमति दी जिससे कि 600 विद्वान आगामी वर्षो में अपना अध्ययन जारी रख सकें।
इजरायल के न्याय मंत्रालय द्वारा इस योजना के कार्यान्वयन पर प्रतिबंध लगाने के बाद रक्षा मंत्री एहुद बराक और सरकार के अन्य प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री ने यह फैसला किया।
नेतन्याहू पिछले नवंबर में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने पर सहमत हो गए थे। प्रतिबंध की यह अवधि अगले महीने के अंत में समाप्त होगी।
फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास का कहना है कि अंतिम सीमा समझौता तय होने तक नई यहूदी बस्तियों के निर्माण पर पूर्ण रोक के बगैर वह इजरायल के साथ वार्ता करने को तैयार नहीं होंगे।
अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों पक्षों को निकट लाने के लिए हुई वार्ता के बाद से अब्बास पर इजरायल के साथ सीधी वार्ता के लिए भारी दबाव है।
फिलीस्तीन के अधिकारियों के अनुसार सीधी वार्ता के संबंध में राष्ट्रपति शीघ्र ही अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications