पश्चिम बंगाल में डीजल पर 1 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी
राज्य सचिवालय में इस आशय की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने कहा कि इस सब्सिडी के कारण 280 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ पड़ेगा।
बसों व टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी की लगातार मांगों के बाद राज्य सरकार ने पिछले महीने सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल किए जाने वाले डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी की घोषणा की थी। लेकिन संचालकों ने इस राहत को अपर्याप्त बताया था।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने डीजल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications