राजौरी मुठभेड़ : बारिश से कार्रवाई में खलल
राजौरी के थन्ना मंडी इलाके में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व मेजर एस. के. महापात्रा कर रहे थे। महापात्रा घायल हो गए थे जबकि एक सैनिक शहीद हो गया था।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आज (सोमवार) मुठभेड़ का तीसरा दिन है। सुबह से ही बरिश शुरू हो गई जिससे हमारा अभियान प्रभावित हुआ। परंतु हम आतंकवादियों पर लगताार नजर रखने का प्रयास कर रहे हैं।"
पुलिस के अनुसार जंगलों में पनाह लिए आतंकियों का ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से है। इसी इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले और यात्री बस पर गोलीबारी की थी। इसमें दो यात्री मारे गए थे और 17 अन्य घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications