प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय नवप्रवर्तन परिषद का गठन किया
यह निकाय पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करेगा, खासकर प्रदूषण फैलाने वाली लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयों पर नजर रखेगा।
सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पित्रोदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन परिषद का गठन किया गया है। पित्रोदा प्रधानमंत्री के लोक सूचना, संसाधन और नवाचार संबंधी मामलों के सलाहकार भी हैं। यह परिषद पूरे दशक 2010-20 के लिए कार्य योजना तैयार करेगी।
विज्ञप्ति के अनुसार, "परिषद को देश की उल्लेखनीय प्रगति पर रोशनी डालने के लिए नवाचार का भारतीय प्रतिदर्श तय करने का अधिकार दिया गया है। परिषद उपयुक्त पारस्थितिक प्रणाली के प्रति नवाचार को बढ़ावा देगी। यह नवाचार को प्रोत्साहित करने की सरकार की जरूरत को देखते हुए उपयुक्त नीति तैयार करेगी।"
छह सदस्यीय इस परिषद में योजना आयोग के दो सदस्य के.कस्तूरी रंगन और अरुण मैरा होंगे। इनके अलावा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र के पूर्व महानिदेशक आर. मालेशकर, फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ एवं नास्कॉम की पूर्ण अध्यक्ष किरण कार्निकभी परिषद की सदस्य होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications