कोलकाता-जमशेदपुर के बीच डेक्कन की विमान सेवा शुरू
यह सेवा 17 अगस्त से सप्ताह में छह दिनों के लिए उपलब्ध होगी।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "डेक्कन चार्टर्स, इस सेवा में जमशेदपुर से कोलकाता के बीच 19 सीटों वाले एक टर्बो विमान का इस्तेमाल करेगी। यह पहल देश के पहले औद्योगिक शहर जमशेदपुर को अत्यावश्यक संपर्क सुविधा मुहैया कराने तथा पर्यटकों की आमद बढ़ाने के इरादे से की गई है।"
डेक्कन चार्टर्स के अध्यक्ष जी.आर.गोपीनाथ ने कहा कि इस सेवा का मकसद जमशेदपुर के लोगों को देश के बाकी हिस्सों से प्रभावी तरीके से जोड़ना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications