इस्लामिक परिसर बनाना, मुस्लिमों के अधिकार का अनुमोदन नहीं : ओबामा

फ्लोरिडा के पनामा शहर में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे ओबामा ने शुक्रवार की रात ह्वाइट हाउस में आयोजित रमजान की इफ्तार दावत के मौके पर दिए गए भाषण के संदर्भ में संवाददाताओं से कहा, "इस देश में हम सभी के साथ समान व्यवहार कर रहे हैं। कानून के मुताबिक यहां किसी जाति या धर्म के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाता।"

ओबामा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस्लामिक केंद्र के निर्माण का उन्होंने अनुमोदन नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "मैंने वहां मस्जिद बनाने के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मैं लोगों के अधिकारों की रक्षा का हिमायती हूं।"

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ओबामा द्वारा दिए गए भाषण के बाद उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी।

अलास्का की पूर्व राज्यपाल सारा पॉलिन ने शनिवार को अपने ट्विटर ब्लॉग पर ओबामा का उपहास करते हुए कहा, "हम जानते हैं कि उन्हें यह करने का अधिकार है लेकिन सवाल है कि ऐसा क्यों करना चाहिए?"

पॉलिन ने स्रेबेनिका में मारे गए लोगों के समाधि स्थल पर सर्बियन चर्च बनाने की सुविधा दिए जाने की नीति से इस्लामिक केंद्र निर्माण के प्रस्ताव की तुलना भी की।

ओबामा की टिप्पणी से उनके डेमोक्रेटिक समर्थक भी आहत हुए। उन्हें इस बात की आशंका है कि ओबामा उस स्थान पर मस्जिद बनाने की अनुमति दे सकते हैं जहां 11 सितंबर 2001 को हजारों अमेरिकी नागरिकों ने जान गंवाई थी। वह मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने के लिए ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि नवंबर में मध्यावधि चुनाव होने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+