केंद्र का लौह अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध से इंकार
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में खनन मंत्री बी. के. हांडिक ने कहा कि लौह अयस्क के निर्यात पर पर्यावरणीय समस्याओं की वजह से प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है।
हांडीक ने कहा, "लौह अयस्क का निर्यात करना जरूरी है।" उन्होंने कहा कि कुल 21.8 करोड़ टन में से सालाना 11.7 करोड़ टन लौह अयस्क का निर्यात होता है।
हांडिक के बयान का महत्व इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि हाल ही में कर्नाटक सरकार ने राज्य में लौह अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है।
खनिज समृद्ध इलाकों में जनजातीय समुदाय के अधिकारों के सवाल पर हांडिक ने कहा कि सरकार एक नया कानून बना रही है, जिसमें खनन से प्राप्त फायदे में से 26 फीसदी हिस्सा जनजातीय लोगों का होगा।
उन्होंने कहा, "जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें कई कदम उठाने होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications