आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में कड़े मुकाबले की संभावना
स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' में सोमवार को छपे एक सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को 52 फीसदी जबकि विपक्षी टोनी एबॉट की कंजरवेटिव को 48 फीसदी मत मिल सकते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लेबर पार्टी के प्रवक्ता क्रिस ब्राउन ने कहा, "इस समय कोई पार्टी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि जीत उसकी होगी।"
आस्ट्रेलिया के 150 सीटों वाले हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स लेबर पार्टी के पास फिलहाल 88 और कंजरवेटिव के पास 59 सीटे हैं। तीन सीटों पर निर्दलियों का कब्जा है।
इसी साल जून में केविन रड के स्थान पर आस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी गिलार्ड ने कहा कि राज्य सरकारों की छवि का संसदीय चुनाव में कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा, "मतदाता सिर्फ यह सोचकर मतदान करेंगे कि मेरे और टोनी एबॉट में से कौन प्रधानमंत्री बनेगा।"
उधर, एबॉट की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उन्होंने जॉन हॉवर्ड के नेतृत्व वाली सरकार में 11 वर्षो तक महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन किया। उन्हें 17 और सीटें मिल जाएंगी तो वह गिलार्ड को पीछे छोड़ देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications