मेक्सिको में हिंसा, 10 मरे
मेक्सिको सिटी, 16 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के उत्तरी हिस्से में मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़ी हिंसा में चार तस्करों सहित 10 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेक्सिको के पैसिफिक कोस्ट के एक तटीय इलाके एकापुल्को में यह घटना हुई। घटनास्थल से छह शव बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुतबिक यह घटना उस समय की है जब सेना के जवान दो संदिग्ध वाहनों की तलाश कर रहे थे। सैनिकों द्वारा रोके जाने पर वाहनों में सवार लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
ऐसा माना जा रहा है कि मारे गए चार तस्कर लॉस जेटास कार्टेल गिरोह के सदस्य हैं इसके अलावा कई अन्य लोग फरार होने में सफल हो गए।
पुलिस ने एकापुल्को में एक घर से छह युवकों के शव बरामद किए जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications