तमांग की हत्या मामले में जीजेएम नेता गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस महानिरीक्षक (अपराध जांच विभाग) नीरज नारायण पांडे ने सोमवार को बताया, "मदन तमांग के हत्या मुख्य आरोपियों में से एक जीजेएम की केंद्रीय समिति के सदस्य निकोल तमांग को दार्जीलिंग के फूल बाजार इलाके से रविवार रात को गिरफ्तार किया गया।"
पांडे ने कहा कि निकोल को दार्जीलिंग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। पुलिस निकोल का 14 दिन का रिमांड मांगेगी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है। निकोल को जीजेएम के अध्यक्ष बिमल गुरुं ग का करीबी माना जाता है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि निकोल गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल में छुपा हुआ था।
सूत्र ने बताया, "निकोल हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। एबीजीएल नेताओं द्वारा दर्ज कराई शिकायत में जीजेएम के 10 नेताओं और सर्मथकों सहित इसका भी नाम है।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मदन तमांग की जहां हत्या हुई थी, उसी जगह से निकोल का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल फोन से मिले विविरण से खुलासा हुआ कि हत्या के पीछे निकोल ही मास्टमाइंड था।
अधिकारी ने बताया कि निकोल ने मदन तमांग की हत्या के बारे में जीजेएम के शीर्ष नेताओं से फोन पर बात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications