कुशीनगर में इनामी डकैत मुठभेड़ में ढेर
पुलिस के अनुसार कुशीनगर के कटाई भरपुरवा वाध के ठोकर नंबर तीन पर एसटीएफ टीम ने सोमवार तड़के चार बजे कथित दस्यु रूदल यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। रूदल यादव जंगल पार्टी का सरगना था तथा यह पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के वगहवा ताड़ का निवासी बताया जाता है। उस पर बिहार एवं उत्तर प्रदेश में कुल 27 हत्याएं, लूट और अपहरण के मुकदमे दर्ज थे।
रूदल का उत्तर प्रदेश और बिहार के दियरा क्षेत्र में आतंक था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बिहार सरकार ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
रूदल को एसटीएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद मार गिराया। उसके खिलाफ जटहां थाना में एसटीएफ के उपाधीक्षक एस. आनंद के तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया, "सोमवार तड़के चार बजे एसटीएफ टीम ने दस्यु रूदल यादव पुत्र मंशी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया।"
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications