परिवार के सात लोगों पर तेजाब फेंका
यह घटना मीरापुर इलाके की है, जहां रविवार रात शहजाद (30) नामक एक युवक ने अपने पड़ोसी रमजानी (48) उनकी पत्नी, दो बेटियों, दो बेटों और एक अन्य रिश्तेदार पर तेजाब फेंक दिया।
मीरापुर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर रमजानी को मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।
कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो परिवारों के बीच एक रास्ते को लेकर पुराना विवाद था। इसी कारण रविवार देर शाम उनके बीच कहासुनी हुई थी। रात करीब ढाई बजे एक लड़का शहजाद ने रमजानी पर सोते समय तेजाब फेंक दिया। जब अन्य परिजन बचाने दौड़े तो उसने उन लोगों पर भी तेजाब फेंक दिया। आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications