एसबीआई ने जमा एवं ऋण पर ब्याज दरें बढ़ाईं
इस बढ़ोतरी के बाद वर्तमान ग्राहकों के लिए आवास, वाहन और कॉरपोरेट ऋण महंगा हो जाएगा।
एसबीआई ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को जारी किए एक बयान में कहा है, "बैंक ने ऋण पर ब्याज दर 11.75 प्रतिशत वार्षिक से बढ़ा कर 12.25 प्रतिशत वार्षिक कर दिया है। नई दर 17 अगस्त से लागू होगी।"
एक अलग बयान में एसबीआई ने कहा है कि जमा राशि पर भी ब्याज दर में परिपक्व ता अवधि के आधार पर 25 से 150 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
15 से 45 दिनों की परिपक्व ता अवधि वाली सावधि जमा (टर्म डिपाजिट) पर ब्याज में 150 आधार अंकों की अधिकतम बढ़ोतरी होगी। जबकि पांच से आठ वर्ष की परिपक्व ता अवधि वाली सावधि जमा राशि के लिए सबसे कम बढ़ोतरी, यानी 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी का ही लाभ मिलेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मार्च महीने से शुरू की गई कड़ी मौद्रिक नीति की प्रक्रिया के बाद एसबीआई ने पहली बार अपनी दरों में बढ़ोतरी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications