झारखण्ड में 26 किलो बारूदी सुरंग बरामद
पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से 130 किलोमीटर दूर लातेहार जिले के कुल्लिनाला गांव से बारूदी सुरंग बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ता ने सड़क किनारे लगाए गए बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया।
गौरतलब है कि कुल्लिनाला गांव वही गांव हैं जहां पिछले महीने नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
इससे पहले पुलिस ने रविवार को खूंटी जिले के जरांगा गांव से 25 से 30 किलो विस्फोट बरामद किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications