समूचा झारखण्ड सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य के और आठ जिलों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित होने के साथ इस श्रेणी में राज्य के सभी 24 जिले शामिल हो गए हैं। इससे पहले सरकार ने तीन अगस्त को राज्य के 12 जिलों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया था। इसके बाद चार जिलों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
राज्यपाल एम.ओ.एच फारुक ने राज्य में सूखे को देखते हुए सभी अधिकारियों को राहत कार्यो में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि झारखण्ड में पिछले नौ साल के दौरान छह मर्तबा राज्य के बड़े भूभाग को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications