राजद-लोजपा में हुआ सीटों का तालमेल
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई। यह घोषणा भी हुई कि गठबंधन की ओर से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में जबकि पासवान के भाई पशुपति नाथ पारस को उपमुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए इसी साल चुनाव होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 नवम्बर को खत्म हो रहा है।
गठबंधन की ओर से यह घोषणा भी की गई कि दोनों दलों का घोषणा पत्र साझा होगा और दोनों दलकर साथ मिलकर प्रचार अभियान चलाएंगे।
दोनों दलों के नेताओं ने दावा किया कि बिहार से नीतीश कुमार की सरकार का जाना तय है और राज्य में अगली सरकार उनके गठबंधन की बनेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि लालू और पासवान के बीच संबंध ठीक-ठाक नहीं चल रहे हैं। ऐसी अफवाहें भी थीं कि दोनों दल विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications