भोपाल में महिला सम्मेलन मंगलवार से
समिति की राज्य महासचिव नीना शर्मा द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 17 और 18 अगस्त को आयोजित इस सातवें दो दिवसीय सम्मेलन में महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के साथ आगामी तीन वर्षो के आंदोलन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।
सम्मेलन में सुदूर जनजातीय क्षेत्र और चंबल अंचल से लेकर भोपाल की गरीब बस्तियों की महिलाएं भी हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications