लड़कियों के सशक्तिकरण की योजना को मंजूरी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की हुई एक बैठक में इस योजना को शुरू करने का फैसला लिया गया। इसे राजीव गांधी किशोर सशक्तिकरण योजना का नाम दिया गया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए वर्ष 2010-11 के लिए 1,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 4,500 करोड़ रुपये की धन राशि को 11वें पंचवर्षीय योजना (वर्ष 2007-12) की शेष अवधि में खर्च किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications