पंजाब में दलित महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 1 गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला को उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया था। पड़ोसी एक प्रभावशाली परिवार से हैं।

पीड़ित ने पत्रकारों को बताया, "वे मुझे जबरदस्ती अपने घर ले गए और मुझे पीटा। फिर उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझ पर गांव का चक्कर लगाने के लिए दबाव बनाया।"

पड़ोसी इस बात से नाराज थे कि पीड़ित महिला के देवर जगनदीप का उस परिवार की एक लड़की से प्रेम संबंध था।

आरोपियों ने गगनदीप पर भी हमला किया था जो हमले के बाद गांव छोड़कर भाग गया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी राजेश कक्कड़ ने आईएएनएस से कहा, "हमने बलदेव सिंह (गगनदीप के साथ जिस लड़की का संबंध था उसके पिता) को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू हो गई है। उसका बेटा अब भी फरार है।"

उन्होंने कहा, "पीड़ित महिला ने प्राथमिकी में दो लोगों के नाम दर्ज कराए हैं लेकिन इस अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे। हमें आरोपी से पूछताछ के दौरान उनके नाम पता चलने की उम्मीद है।"

पीड़ित महिला का पति और ससुर भटिंडा में काम करते हैं और वह अपनी सास के साथ गांव में रहती है।

वैसे पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया था और उससे आरोपी परिवार के साथ समझौता करने के लिए कहा था।

बटाला कस्बा राजधानी चण्डीगढ़ से 275 किलोमीटर दूर गुरदासपुर जिले में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+