मायावती को बर्खास्त करने की मुलायम की मांग
पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जिस एक्सप्रेस-वे के लिए राज्य सरकार द्वारा जमीन के अधिग्रहण का किसान विरोध कर रहे हैं, उसके निर्माण के लिए दिए गए ठेकों में मायावती की हिस्सेदारी है।
यादव ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, "ठेकों में मुख्यमंत्री का हिस्सा है। यह अलिखित रूप में है। इसका केवल एक ही उपाय है। प्रधानमंत्री को मायावती सरकार को बर्खास्त करने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलानी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश में और संसद में किसानों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ेगी।
अलीगढ़ और मथुरा जिलों की सीमा पर भूमि अधिग्रहण के लिए अपर्याप्त मुआवजा दिए जाने के विरोध में शनिवार को विरोध प्रदर्शनों पर हुई गोलीबारी के मुद्दे पर सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थिगित करनी पड़ी।
सपा नेताओं ने राज्य सरकार की नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे और ग्रेटर नोएडा-बलिया गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि गंगा नदी को संकरा किया जा रहा है।
यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और इन परियोजनाओं को रद्द कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सड़कें पर्याप्त हैं और एक्सप्रेस-वे की कोई आवश्यकता नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications