कैंसर व दिल की बीमारियों को रोकने में मददगार है धूप
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार ठंडे देशों में धूप के नियमित रूप से न मिलने की वजह से आधी आबादी में विडामिन डी की कमी पाई जाती है।
विटामिन डी से शरीर को कैल्शियम मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह अल्जाइमर जैसी घातक बीमारी को रोकने में भी मददगार साबित हो सकता है।
गौरतलब है कि विटामिन डी मछली और अंडों से मिलता है, लेकिन इसकी 90 फीसदी आपूर्ति सूर्य के धूप से होती है। हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि विटामिन डी को पूरक के तौर पर लेने से प्रोस्टेट कैंसर पर काबू पाया जा सकता है।
यह भी कहा गया है कि गर्भावस्था में महिलाओं को और बच्चों को विटामिन डी की पूरक खुराक देने से 'मल्टीपल स्केलरोसिस' से 80 फीसदी तक बचा जा सकता है।
'साइंस्टीफिक एडवाइजरी कमिटी ऑन न्यूट्रीशन एण्ड सुरे युनिवर्सिटी' की सुजान लनहाम ने कहा, "ब्रिटेन में 90 के दशक के दौरान 14,000 गर्भवती महिलाओं पर किए गए एक शोध से पता चला कि उनमें से 90 फीसदी से अधिक को विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है।"
उन्होंने बताया, "शरीर को सही रूप से कार्य करने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications