राहुल गांधी ने बाढ़ग्रस्त लेह का दौरा किया

राहुल ने रक्षा राज्य मंत्री के साथ राहत शिविरों में विस्थापितों से और अस्पतालों में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार उनकी मदद के लिए जो कुछ भी संभव होगा वह सब करेगी।
विधानसभा में लेह का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के पर्यटन मंत्री नवांग रिगजिन जोरा ने राजू और राहुल के लिए दुभाषिए का काम किया।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राहुल ने कहा है कि मनमोहन सिंह मंगलवार को वहां पहुंचेंगे और लोगों को उन्हें अपनी परेशानियां बताने से नहीं हिचकना चाहिए। राहुल ने कहा कि वह और सरकार प्रभावितों की मदद से लिए सब कुछ करेंगे। राहुल और राजू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. बरार ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि राजू बुरी तरह प्रभावित चोग्लामसर राहत शिविर में भी गए, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। लेह में पांच -छह अगस्त की रात बादल फटने के परिणामस्वरूप आई बाढ़ में मकान, संचार टॉवर, अस्पताल और अन्य बुनियादी ढांचे बह गए। दो सौ से ज्यादा लोग अब तक लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications