मदन तमांग की हत्या के आरोप में जीजेएम नेता गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक (अपराध जांच विभाग) नीरज नारायण पांडे ने सोमवार को बताया, "मदन तमांग की हत्या मुख्य आरोपियों में से एक जीजेएम की केंद्रीय समिति के सदस्य निकोल तमांग को दार्जीलिंग के फूल बाजार इलाके से रविवार रात को गिरफ्तार किया गया।"
पांडे ने कहा कि निकोल को दार्जीलिंग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। पुलिस निकोल का 14 दिन का रिमांड मांगेगी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है। निकोल को जीजेएम के अध्यक्ष बिमल गुरुं ग का करीबी माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications