राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दूरदर्शन में भर्तियां नहीं : सोनी
दूरदर्शन में भारी पैमाने पर रिक्तियों को स्वीकार करते हुए सोनी ने कहा कि इनको भरने के लिए सरकार ने भर्ती बोर्ड बनाया है।
राज्यसभा में सोमवार को एक पूरक प्रश्न के जवाब में सोनी ने कहा कि दूरदर्शन में 5,097 नौकरियां हैं लेकिन वे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नहीं हैं। दूरदर्शन खेलों के लिए भर्ती की आवश्यकता महसूस नहीं कर रहा है।
मंत्री ने कहा कि रिक्तियों पर विचार के लिए मंत्रियों का समूह स्थापित किया गया है और इस महीने के अंत तक इसकी रिपोर्ट मिलेगी।
सोनी ने कहा कि दूरदर्शन ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 300 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है और खेलों की कवरेज के भारी संख्या में लोगों को तैनात किया जा रहा है।
सोनी ने कहा कि एक समिति खेलों के प्रसारण से जुड़े सभी मामलों को देखेगी। इसके सदस्य केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली और वह स्वयं हैं।
सोनी ने कहा कि कुछ स्टेडियमों में जहां तक अतिरिक्त रोशनी के आने का मुद्दा है, आयोजन समिति ने अनावश्यक रोशनी वाले क्षेत्र को ढंकने का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications