इस साल पाकिस्तान नहीं लौटेंगे मुशर्रफ : रिपोर्ट
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इससे पहले यह तय किया गया था कि मुशर्रफ सितंबर में पाकिस्तान लौटकर अपनी नई पार्टी 'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' (एपीएमएल) की घोषणा करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुशर्रफ ने लंदन में अपनी पार्टी का मुख्यालय बनाकर वहीं से ही अपनी उसका संचालन करने का फैसला किया है। पूर्व राष्ट्रपति कुछ विकट चुनौतियों और गंभीर जोखिमों को देखते हुए इस साल पाकिस्तान नहीं आएंगे।
विशेषज्ञों की एक टीम नई पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है और ईद-उल फितर के बाद पाकिस्तान, दुबई और अमेरिका में इसे घोषित किया जाएगा।
'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' की स्थापना कराची में मार्च 2010 में की गई थी।
सूत्रों के मुताबिक दुबई और लंदन निर्वासित और स्व-निर्वासित नेताओं का गढ़ बन चुके हैं। मुशर्रफ से पार्टी के सर्मथक, उनके प्रशंसक और अन्य लोग दुबई में पार्टी कार्यालय में मिल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications