नक्सलियों ने सरकारी इमारत को विस्फोट से उड़ाया
पुलिस मुख्यालय के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर कुआकोंडा क्षेत्र में कार्यालय की इमारत में विस्फोटक लगा दिए थे और फिर विस्फोट कर दिया गया। इमारत का निर्माण जून में ही पूरा हुआ था।
अधिकारी ने बताया, "यह एक नई इमारत थी। जिला अधिकारियों की कुछ सप्ताह में वहां एक तहसील कार्यालय खोलने की योजना थी लेकिन अब इमारत का 80 प्रतिशत हिस्सा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है।"
नक्सल हिंसा से बुरी तरह प्रभावित राज्य के सात जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, राजनांदगांव और सरगुजा में नक्सली पिछले तीन साल से सरकारी इमारतों खासकर स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और वन क्षेत्रों की सड़कों व पुलों पर हमले करते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications