छत्तीसगढ़ में 1 साल में 3,825 किलोमीटर सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "राज्य के सभी 18 जिलों में बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें जंगल बहुल्य इलाके भी शामिल हैं। राज्य में पिछले एक वर्ष के दौरान 3,825 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया गया।"
उन्होंने बताया कि 17,323 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत किया गया। इन सड़कों के बन जाने से लगभग 8,000 से अधिक आवासीय इलाके सड़कों से जुड़ गए।
सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में बिजली मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है। सरकार की योजना अगले दो सालों में राज्य के सभी घरों को बिजली मुहैया कराने की है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी तीन वर्ष के दौरान 5,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करने लगेगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में राज्य के अस्तित्व में आने से पहले 950 मेगावाट बिजली की आवश्यकता थी जो अब बढ़कर 2,375 मेगावाट हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications