उड़ीसा में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि गोतीगुडा गांव में देर शनिवार 100 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने 30 साल के केंद्रका घांसी की हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने दो अन्य ग्रामीणों पर भी हमला किए, लेकिन वे बच निकलने में सफल रहे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू दी है।
अधिकारी ने बताया कि शव के पास से मिले पर्चो से पता चलता है कि नक्सलियों ने घांसी की हत्या पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications