मुद्रास्फीति की दर 10 फीसदी के नीचे पहुंची
सोमवार को वाणिज्य और व्यापार मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई और यह जून के 14.6 फीसदी से बढ़कर 14.94 फीसदी हो गया। ईंधन की कीमतों में जुलाई माह के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में भी जुलाई माह में जून की तुलना में मामूली वृद्धि हुई। जून में कीमतों में 14.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी जबकि जुलाई में यह दर 14.94 फीसदी थी।
समीक्षाधीन महीने के दौरान विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में 6.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्वास जताया था कि आने वाले महीनों के दौरान महंगाई की उच्च दर को नियंत्रित कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications