नाइजीरिया में सड़क हादसा, 40 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार पत्र 'नाइजीरियन ट्रिब्यून' के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब लागोस के नजदीक एक पुलिस चौकी के करीब वाहनों की जांच चल रही थी जिस वजह से वहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान एक ट्रकके वाहनों से जा टकराने से कई वाहनों में आग लग गई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि दो मिनी बसों सहित कम से कम 15 वाहनों में आग लग गई। इस हादसें में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications