राष्ट्रमंडल खेल : मालामाल होंगे हरियाणा के खिलाड़ी
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के हर खिलाड़ी को सात लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।राज्य के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सोमवार को यह ऐलान किया। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी को पांच लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले को तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।
राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें मुक्केबाज विजेंदर सिंह का नाम प्रमुख है। महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा की कई खिलाड़ी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली में होगा।













Click it and Unblock the Notifications