मुजीब के हत्यारों का प्रत्यर्पण चाहता है बांग्लादेश

ढाका को संदेह है कि कम से कम दो फरार संदिग्ध कैप्टन अब्दुल मजीद और रिशाद मोसलेहुद्दीन भारत में छिपे हैं और उसने उनकी गिरफ्तारी के लिए भारत को लिखा है।

बांग्लादेश की गृह मंत्री सहरा खातून ने कहा, "हमने भारत से हत्यारों को पकड़ने के लिए भारत की मदद मांगी है। हमने भारत से कहा कि यदि वे वास्तव में वहां हैं तो उनको वापस भेजा जाए।"

रहमान और उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की 15 अगस्त 1975 में एक विद्रोह में हत्या के लिए बांग्लादेश की सेना के 12 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया था। इस वर्ष के आरंभ में इनमें से पांच को फांसी दी गई। एक की पहले ही मौत हो चुकी है और छह अभी तक फरार हैं।

शेख मुजीब की शहादत की 35वीं वर्षगांठ पर उनकी पुत्री और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बाकी अपराधियों को भी वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव और मंत्री सैयद अशरफुल इस्लाम ने संवाददाताओं से कहा कि भगोड़े हत्यारे विशेष रूप से पश्चिमी देशों में रह रहे हैं और इन देशों के न्यायालयों से अनुमति के बाद इनका प्रत्यर्पण हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+