स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मायावती ने केंद्र को कोसा
देश के 64वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के विधान भवन पर मुख्यमंत्री मायावती ने ध्वजारोहण किया। खुशी के इस मौके पर भी मायावती विकास कार्यों की बात करने की जगह केंद्र को कोसती नज़र आयीं। इस मौके पर अपने संबोधन में मायावती ने केंद्र सरकार पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया।
लखनऊ। देश के 64वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के विधान भवन पर मुख्यमंत्री मायावती ने ध्वजारोहण किया। खुशी के इस मौके पर भी मायावती विकास कार्यों की बात करने की जगह केंद्र को कोसती नज़र आयीं। इस मौके पर अपने संबोधन में मायावती ने केंद्र सरकार पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया।
मायावती ने कहा कि आज का दिन आजादी की लड़ाई में कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विगत तीन सालों में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है, जिसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं।
माया बोलीं यूपी में जंगलराज का खात्मा हुआ
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में पहले से व्याप्त जंगलराज का खात्मा करके कानून का राज स्थापित किया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार राज्य के विकास में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों में प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोहों के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। वहीं राज्यपाल बीएल जोशी ने राजभवन में ध्वजारोहण किया।












Click it and Unblock the Notifications