BSF ने पाकिस्तानी सैनिकों में बांटी मिठाइयां
अटारी सीमा (पंजाब)। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को एक साथ आज़ादी मिली थी, तो जश्न क्यों न एक साथ मनाएं। जी हां देश के 64वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अटारी वाघा सीमा पर स्थित संयुक्त चौकी पर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को मिठाइयां भेंट कीं, जिन्हें पड़ोसी देश के सैनिकों ने स्वीकार भी किया।
बीएसएफ के महानिरीक्षक (पंजाब फ्रंटियर) हिम्मत सिंह ने कहा कि हमने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों को मिठाई के पैकेट भेंट किए। हिम्मत सिंह ने कहा, "हम सभी भाई-बंधु हैं और यह पाकिस्तान से भाईचारा प्रदर्शित करने का हमारा तरीका है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा।"
अटारी-बाघा सीमा पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानी सैन्य महानिदेशक मोहम्मद याकूब ने बीएसएफ कमांडर सुमीर सिंह को मिठाइयां सौंपी थीं। शनिवार को यहां देश के 64 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में जाने माने गायकों और कलाकारों ने हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications